आगरालीक्स …आगरा में जनकपुरी आयोजन के 23 दिन रह गए हैं, अब विकास कार्यों के लिए 6.13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना है, इससे निर्माण कार्य कराए जाएंगे। मगर, समय कम है, ऐसे में जनकपुरी आयोजन के दौरान और उसके बाद भी बल्केश्वर क्षेत्र में आयोजित होने जा रही जनकपुरी में विकास कार्य चलते रहेंगे।
जनकपुरी महोत्सव बल्केश्वर में 26 से लेकर 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन कमेटी ने एक महीने पहले ही क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रशासन को प्रस्ताव दिया था लेकिन अभी तक नगर निगम, एडीए या आवास विकास की ओर से कोई योजना नहीं बनाई गई। नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में जाकर करीब 20 सड़क और गलियों का सर्वे किया है। जहां सीसी, इंटर लाकिंग और डामर से सड़क बनाई जानी है। इसके लिए करीब 6.13 करोड़ रुपये आगणन तैयार कर लिया है लेकिन अभी तक इसे स्वीकृति नहीं किया है। अब सवाल यह उठता है कि कब आगणन स्वीकृत होगा। कब टेंडर होंगे और कब काम शुरू होगा। सड़कों का ही निर्माण नहीं बल्कि अतिक्रमण हटाने, नाली, नाले दुुरुस्त करने बिजली के कार्य कराए जाने हैं। इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त ने मीडिया को बताया कि जनकपुरी महोत्सव का प्रस्ताव बहुत ज्यादा है, लेकिन यह नगर निगम की क्षमता से अधिक है। इसलिए इसे अवस्थापना समिति के समक्ष रखा जाएगा। अवस्थापना समिति से स्वीकृत होने के बाद ही काम कराए जाएंगे। कोशिश होगी सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाएं।
Leave a comment