आगरालीक्स …जादूगर ओपी शर्मा का निधन, जादू ऐसा कि रुमाल से कबूतर बना दिया, डायनासोर को जादू से से लोगों के सामने खड़ा कर दिया। वे आगरा में भी आए, आगरा में जादूगर ओपी शर्मा के चाहने वाले बहुत हैं।
ओम प्रकाश शर्मा, जिन्हें जादूगर ओम प्रकाश शर्मा के नाम से जाना जाता है, बलिया कानपुर में जन्मे जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे बीमार चल रहे थे, उनके दोनों गुर्दे खराब हो गए थे। जादू की दुनिया में ओपी शर्मा यूपी ही नहीं देश के लिए एक बड़ा नाम थे। उनका शो देखने के लिए लोग इंतजार करते थे।

2019 में आए थे आगरा
जादूगर ओपी शर्मा आगरा में कई बार आए, आखिरी बार वे 13 सितंबर 2019 को आगरा आए थे। आगरा में सूरसदन में उन्होंने शो किया था। यहां उन्होंने अपने बेटे को भी जादू की दुनिया में इंट्रोडयूज किया था, उनके जादू को बहुत पसंद किया जाता था।
रुमाल से कबूतर बना देते थे जादूगर ओपी शर्मा
जादूगर ओपी शर्मा का रुमाल से कबूतर बनाने का जादू बहुत पसंद किया जाता था, उन्होंने विलुप्त हो चुके डायनासोर को भी जादूई कला से बनाया था। वे अपने साथ एक बड़ी टीम को लेकर चलते थे और कई दिनों तक उनका जादू का शो चलता था।
के सामने खड़ा कर दिया।