आगरालीक्स ….आगरा में डेंगू मैनेजमेंट को देखने के लिए आज केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम आ रही है। डेंगू से बचाव के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं, इलाज और जांच की व्यवस्था क्या है।
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम हर पहलू पर जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। जिससे डेंगू के इलाज और संक्रमण की रोकथाम बेहतर तरह से की जा सके।

आगरा और आस पास के जिलों में सितंबर से नवंबर 2021 तक डेंगू ने कहर बरपाया था, डेंगू से मरीजों की मौत हुई थी। आगरा में ही डेंगू के 1100 से अधिक केस मिले थे। इस बार भी डेंगू का संक्रमण फैल सकता है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा छह सदस्यीय टीम आगरा और आस पास के जिलों में डेंगू प्रबंधक के इंतजाम देखने के लिए आज 16 अक्टूबर रविवार को आ रही है।
टीम हर पहलू पर करेगी जांच
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि रविवार को छह सदस्यीय टीम आ जाएगी, टीम हर पहलू पर जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट देगी।