आगरालीक्स ….आगरा में आज भी भीषण जाम में फंस सकते हैं, जानें किस समय लग रहा सबसे ज्यादा जाम। कैसे जाम से बचें।
आगरा में पीईटी की परीक्षा देने के लिए 1.50 लाख परीक्षार्थी आए हुए हैं, शनिवार के बाद रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। इसके साथ ही त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है।

12 से एक बजे और पांच बजे के बाद जाम
दोपहर 12 बजे पीईटी की पहली पाली की परीक्षा छूटेगी, सड़कों पर परीक्षार्थी और उनके परिजन दिखाई देंगे। इससे दोपहर 12 से एक बजे तक शहर में जाम रह सकता है। शाम को दूसरी पाली की परीक्षा पांच बजे छूटेगी, इससे शाम को पांच बजे शहर में जगह जगह पर जाम में फंस सकते हैं।
रात आठ बजे के बाद जाम लोगा कम
शहर में आगरा दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज से सिकंदरा, एमजी रोड, मदिया कटरा रोड के साथ ही शहर के पुराने बाजारों में भीड़ रहेगी, शाम को जाम रह सकता है, रात आठ बजे तक जाम बने रहने की आशंका है।