नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हादसा। पोल में करंट उतरने से चार कार्यकर्ता घायल। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में कराया भर्ती।
झंडा लिए हुई छड़ बिजली के तारों से टकराई

कर्नाटक के बेल्लूर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक यात्रा में शामिल कार्यकर्ता लोहे की छड़ों और पोल में पार्टी का झंडा पकड़े हुए थ, अचानक एक पोल बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे उतरे करंट से चार कार्यकर्ता घायल होग गए।
घायल प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि यात्रा में मौजूद एबुलेंस में तैनात डाक्टरों ने पीड़ितों का प्राथमिक उपचार किया और अस्पताल रेफर कर दिया।
बारह राज्यो से होकर गुजरेगी भारत जोडो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई है। वह इस दौरान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए श्रीनगर में समाप्त होगी।