आगरालीक्स… टी-20 विश्वकप में आज बारिश से बाधित मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को डीएलएस मैथर्ड से पांच रन से हरा दिया। आयरलैंड ने इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी थी।
आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी कराना भारी पड़ा
इंग्लैड ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय़ लिया लेकिन यह निर्णय शुरू में ज्यादा सफल नहीं हो सका। आयरलैंड की ओर से तेज तर्रार शुरुआत की गई। आयरलैंड ने पावर प्ले में भी एक विकेट पर 59 रन का स्कोर खड़ा कर लिया था।
आयरलैंड के कप्तान ने खेली तेजतर्रार पारी
कप्तान बिलवर्नी के शानदार अर्धशतक की बदौलत 12 ओवर में टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया लेकिन इसके बाद टकर और ट्रेकर के लगातार दो गेंदों पर आउट होने के बाद रनगति पर ब्रेक लग गया। एक समय आयरलैंड की टीम 180 रन के स्कोर तक पहुंचती दिखाई दे रही थी लेकिन बाद में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ब्रेक लगाकर आयरलैंड को 157 रन पर समेट दिया।
इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, बटलर शून्य पर आउट
इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान जोंस बटलर दूसरी गेंद पर ही बिना खाता खोले आउट हो गए। इससे इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई। एलेक्स हेल्स सात रन, बेन स्ट्रोक छह रन और हैरी ब्रुक 18 रन पर आउट हो गए। डेविड मलान एक छोर को संभाले हुए थे लेकिन वह भी 35 रन बनाकर चलते बने। इंग्लैंड का स्कोर 14.3 ओवर में 105 रन पर था, तभी बारिश आने के कारण मैच रोक दिया गया।