Friday , 27 November 2026
Home आगरा Agra News: Enjoy the Russian Circus in Agra for 40 days, Circus launched at Deepawali Festival Fair…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Enjoy the Russian Circus in Agra for 40 days, Circus launched at Deepawali Festival Fair…#agranews

416

आगरालीक्स…आगरा में 40 दिन तक लीजिए रशियन सर्कस का आनंद. ऐसे झूले जो आगरा में आए पहली बार. दीपावली महोत्सव मेला में सर्कस का शुभारंभ. उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया उद्घाटन

आगरा में आयोजित हो रहे दीपावली महोत्सव मेले में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गुरुवार को सर्कस का उद्घाटन किया। फतेहाबाद रोड स्थित आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास 40 दिवसीय मेले का आयोजन हो रहा है। इसमें बच्चों और बुजुर्गों के लिए सर्कस मुफ्त रहेगा। मेला का शुभारंभ 23 अक्टूबर को हुआ था। ग्रेट एशियन सर्कस का उद्घाटन करते हुए उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। साथ ही मेले में स्टाल लगाने वाले स्थानीय और दूर-दराज से आए व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलता है। मेला व्यवस्थापक पंकज भदौरिया ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मेला आयोजक जयराज एवं रणधीर, मेला समन्वयक मदन मोहन शर्मा, सीपी शर्मा, एकता जैन, अशोक जादौन, सर्कस श्याम भाई, विक्की तिवारी,अहमद खान,कल्लू भाई आदि मौजूद रहे।

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए उमड़ रही भीड़
पंकज भदौरिया ने बताया कि दीपावली पर सभी के मनोरंजन के लिए मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें सर्कस, झूले के अलावा तरह-तरह की स्टाल सजी हुई हैं।मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। प्रतिदिन मुक्ताकाश मंच पर काव्य-पाठ, कॉमेडी,गायन,नृत्य प्रतियोगिता,डांडिया उत्सव जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। मेला जय केला मां एम्यूजमेंट, ग्वालियर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले में भ्रमण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khadi and Village Industries Festival will be held for 10 days, starting tomorrow, at Balkeshwar Park in Agra

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर पार्क में कल से 10 दिन तक चलेगा खादी...

टॉप न्यूज़

Kali Mata Mandir, Yamuna Kinara Agra beautification project inaugurated. The area also features an excellent park and an open-air gym

आगरालीक्स…आगरा का काली माता मंदिर, यमुना किनारा के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ...

आगरा

Agra Cantt–Asarva special train extended for another month

आगरालीक्स…आगरा कैंट से अहमदाबाद जाना होगा आसान. आगरा कैंट–असरवा विशेष ट्रेन एक...

आगरा

Agra Weather: Bitter cold in Agra at night; temperature reaches 10 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को गलनभरी सर्दी. 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान. जानें...

error: Content is protected !!