आगरालीक्स…आगरा ताज प्रेस क्लब के नतीजे घोषित. अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर विजेताओं की सूची…
ताज प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुनयन शर्मा ने जीत हासिल की है. उन्हें 91 वोट मिले तो वहीं दूसरे स्थान पर अशोक अग्निहोत्री रहे. उन्हें 78 वोट मिले. 70 वोटों के साथ देश दीपक तिवारी तीसरे स्थान पर रहे.
महासचिव पद पर केपी सिंह विजयी रहे हैं. उन्हें 71 वोट मिले, दूसरे नंबर पर विवेक जैन रहे, जिन्हें 53 वोट मिले. 47 वोट के साथ प्रभजोत कौर तीसरे नंबर पर तथा 33 वोट के साथ अधर शर्मा चौथे नंबर पर रहे. आलोक कुलछेष्ठ को 30 और महेश धाकड़ को 10 वोट मिले.
कोषाध्यक्ष पद पर मनोज मित्तल सब पर भारी रहे हैं. उन्हें कुल 115 वोट मिले. 91 वोटों के साथ पीयूष शर्मा दूसरे और 24 वोट के साथ लाखन सिंह तीसरे नंबर पर रहे. रामनिवास शर्मा को 16 वोट मिले जबकि 5 वोट कैंसिल हो गए.
उपाध्यक्ष के तीन पदों पर भानु प्रताप सिंह, मनोज मिश्रा और अनुपम चतुर्वेदी विजयी रहे हैं. मनोज मिश्रा को 128 वोट, भानु प्रताप सिंह को 114 और अनुपम चतुर्वेदी को 108 वोट मिले.
वहीं सचिव के तीन पदों पर एमडी खान, यतीश लवानिया और पवन तिवारी विजेता घोषित किए गए हैं.
कार्यकारिणी सदस्यों के 11 पदों पर विजेताओं का अभी अपडेट जारी है

जानिए कौन—कौन थे मैदान में
अध्यक्ष पद — भुवनेश श्रोत्रिय, देशदीपक तिवारी, अशोक अग्निहोत्री, सुनयन शर्मा
उपाध्यक्ष — मनोज मिश्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, अनुपम चतुर्वेदी, रमेश राय, आदर्श नंदन गुप्त, आशीष भटनागर, मोहनलाल जैन
महासचिव — प्रभजोत कौर, अधर शर्मा, केपी सिंह, विवेक कुमार जैन, महेश धाकड़, आलोक कुलश्रेष्ठ
सचिव — पवन तिवारी, एमडी खान, आलोक द्विवेदी, मुनिंद्र शंकर त्रिवेदी, राजीव दधीच, यतीश लवानिया, वीरेंद्र गोस्वामी
कोषाध्यक्ष — पीयूष शर्मा, मनोज मित्तल, रामनिवास शर्मा, लाखन सिंह बघेल
कार्यकारिणी सदस्य — अमित पाठक, संदीप जैन, राजेश शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, मनोज गोयल, रामहेत शर्मा, शशिकांत मिश्रा, शरद शर्मा प्रथम, शरद शर्मा द्वितीय, नरेंद्र प्रताप सिंह, जय सिंह वर्मा, डॉ. एमसी शर्मा, महेश शर्मा, श्यामल गांगुली, शिवप्रकाश भार्गव, जगत नारायन शर्मा, राजेश दीक्षित, अरुण रावत, हरिओम रावत