Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Children Day 2022 : Senior citizen celebrate day #agra
आगराबिगलीक्स

Children Day 2022 : Senior citizen celebrate day #agra

130

आगरालीक्स… आज बाल दिवस है, आगरा में बच्चे ही नहीं बाल मन के साथ बुजुर्ग भी बाल दिवस मना रहे हैं, देखिए, इनका बाल मन।

बुढ़ापे में हर आदमी फिर से बच्चा बन जाता है। पर हम बात कर रहे हैं एक ऐसे समूह की, जहाँ का खुशनुमा माहौल हर वृद्ध को बच्चा बनाता है। जहाँ हर कोई कुछ देर को सब कुछ भूल जाता है.. जिंदगी से जी भर आँख मिलाता है.. बच्चों की तरह हँसता-गाता है.. उन्मुक्त खिलखिलाता है..


जी, हाँ! इस बार बाल दिवस पर हम आपका परिचय करवा रहे हैं एक ऐसे ही समूह से जिसका नाम है आई सर्व खुशियों के पल क्लब 60 प्लस..
यह समूह निर्भय नगर-गैलाना के मुख्य मार्ग पर विगत 4 वर्षों से कार्यरत है। इस क्लब का उद्देश्य 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के सीनियर सिटीजन्स के जीवन में न केवल खुशियों का प्रसार करना है बल्कि उनके जीवन जीने का नजरिया और तरीका भी इस तरह बदलना है कि उनको जिंदगी के हर पल का भरपूर आनंद मिल सके।

फिर से मिली बच्चों वाली जिंदादिली और मस्ती..
इस संबंध में क्लब-संचालक अनुराग जैन ने क्लब के मूल भाव को स्पष्ट करते हुए बताया कि जिस तरह बच्चे निश्चिंत भाव से अपने बचपन को मासूमियत, जिंदादिली और पूरी मस्ती के साथ जीते हैं, उसी तरह हमें भी अपने जीवन को जबरदस्ती काटना या ढोना नहीं चाहिए बल्कि बच्चों की तरह ही वृद्धावस्था में भी जीवन को आनंद पूर्वक जीना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य को सफल और सार्थक करने के लिए क्लब 60 प्लस द्वारा समय-समय पर सीनियर सिटीजंस के लिए पार्टी, पिकनिक और ईवेंट आयोजित किए जाते हैं। गीत-संगीत, विचार-विमर्श, दर्शन-भ्रमण, कविता-शायरी और स्वस्थ मनोरंजन से सराबोर विविध गतिविधियों में शामिल होकर सीनियर सिटीजन फिर से तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

रिटायरमेंट के बाद भी जिंदगी हुई खुशनुमा..
बच्चों की बाहर नौकरी या अन्य कारणों से जो सीनियर सिटीजन रिटायर होने के बाद अकेलेपन के अवसाद को झेल रहे थे, उनकी जिंदगी में क्लब 60 प्लस ने खुशियों के नए रंग भर दिये हैं। अकेलेपन को नया रस-रंग और रोमांच मिल गया है।
यही नहीं, कुछ लोगों को क्लब से जुड़कर अल्जाइमर, पार्किंसन, डिमेंशिया और डिप्रेशन जैसी बीमारियों से उबरने में भी जबरदस्त लाभ मिला है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

आगरा

Agra News: Dr. Nandan Singh elected President of the Provincial Medical Services Association in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ....

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

error: Content is protected !!