आगरालीक्स ….आगरा में सुबह और रात में सर्द हवा चल रही है, रोड डस्ट से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। 12 डिग्री तक पहुंचेगा आगरा का पारा, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार सुबह सर्द हवा चलने के बाद धूप निकल आई, दोपहर में तेज धूप निकली। सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात में ठंडी हवा चलने लगी है। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। रोड डस्ट उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।

12 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 17 नवंबर तक 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
15-Nov 15.0 31.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
16-Nov 13.0 29.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
17-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
18-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
19-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
20-Nov 13.0 29.0 Fog or Mist
21-Nov 13.0 29.0 Fog or Mist