आगरालीक्स…आगरा में तीन मंजिला बिल्डिंग सील. पुलिस के साथ पहुंची एडीए की टीम और लिया एक्शन. जानें कारण
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माणों पर एक्शन लिया जा रहा है. सोमवार को भी एडीए की टीम ने रकाबगंज वार्ड में निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग को सील कर दिया. निर्माणकर्ता द्वारा बिना नक्शा पास कराए तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था.

यहां हुई कार्रवाई
रकाबगंज वार्ड के नई ईदगाह कॉलोनी में भूखंड संख्या 7 पर अमित जेन और आलोक जैन द्वारा तीन मंजिला मकान का निर्माण कराया जा रहा था. इन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण से इसका नक्शा स्वीकृत नहीं कराया था. बेसमेंट और तीन मंजिला भवन को एडीए की टीम ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियन 1979 की धारा 28 क 1 के तहत इसे सील कर दिया.
एडीए वीसी गरिमा सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. इस मौके पर सहायक अभियंता वीएन सिंह, अवर अभियंता मनोज कुमार राठौर, प्राधिकरण सचल दस्ता भी मौजूद रहा. एडीए ने निर्माणकर्ताओं को काम बंद करने के लिए नोटिस जारी किया था और भवन का नक्शे के संबंध में सुनवाई के लिए समय भी दिया था लेकिन नियत तिथि पर निर्माणकर्ता कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका जिस पर एडीए ने इसे सील कर दिया.