आगरालीक्स…. आगरा में एक होटल की पार्किंग में खड़ी टूरिस्ट बस और टेंपो ट्रैवलर में लगी भीषण आग। ( Agra News )
आगरा के ताजनगरी स्थित होटल की पार्किंग में टूरिस्ट बस और टेंपो ट्रैवलर खड़ी हुई थी, मंगलवार की देर रात टूरिस्ट बस में आग लग गई, आग की लपटें तेज होती गईं और पास में खड़े टैंपो ट्रैवलर को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने कई वाहनों को चपेट में ले लिया। ( Agra Fire news )
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
आग की लपटें बेकाबू होने से आग पर काबू पाने में परेशानी होने लगी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाया। बस और टेंपो ट्रैलवर पूरी तरह से जल गए। आग की कारणों की जांच की जा रही है।