आगरालीक्स…आगरा में क्षत्रिय नेताओं का ऐलान. राणा सांगा की जयंती के लिए सभी दलों से 12 बजे गढ़ी रामी पहुंचने की अपील. रामजीलाल सुमन को दी ये चेतावनी…अपनी मांगें भी रखीं
आगरा में इस समय क्षत्रिय नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती को लेकर सभी दलों के क्षत्रिय नेताओं व सदस्यों को दोपहर 12 बजे गढ़ी रामी पहुंचने के लिए कहा गया है. इस संबंध में शुक्रवार को मेवाड़ी क्षत्रिय राजपूत महासभा एवं करणी सेना, संयुक्त क्षत्रिय समिति, युवा राजपूताना ब्रिगेड द्वारा प्रेस वार्ता की गई.
ये मांगें रखी गईं
प्रेस वार्ता में सभी दल के क्षत्रिय नेताओं ने अपनी मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि रामजीलाल सुमन ने अभी तक माफी नहीं मांगी है. कल तक वह माफी मांगें. सरकारी सुमन की सदस्यता राज्यसभा से समाप्त करे. इसके अलावा उन्होंने महाराणा सांगा को भारत रत्न देने और जेवर एयरपोर्ट का नाम राणा सांगा एयरपोर्ट रखे जाने की भी मांग की. इसके अलावा उन्होंने 26 मार्च को हुई घटना को लेकर रामजीलाल सुमन के पुत्र और समर्थकों पर मुकदमा दर्ज करने और करणी सेना के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की.
महापुरुषों का अपमान करने वालों पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह
क्षत्रिय नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय महापुरुषों का अपमान करने पर राष्ट्रद्रोह घोषित करने की मांग की और देश के सभी पाठ्यक्रम विद्यालयों में महाराणा और राणा सांगा का इतिहास पढ़ाए जाने की भी मांग की.
ये लोग रहे उपस्थित
प्रेस वार्ता में मेवाड़ी क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी, संयुक्त क्षत्रिय समिति के गौरीशंकर सिकरवार, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, पंकज सिंह चौहान, डॉ सीपी सिंह, जितेंद्र सिंह सिकरवार, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, अतुल चौहान, अरुण चौहान, संजीव चौहान, भारत सिकरवार, ऋतिक सिसोदिया, महेश सिसोदिया, डीएस तोमर, धन सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे .