आगरालीक्स…Agra News:. आगरा के केंद्रीय कारागार में निरुद्ध पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बंदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जेल प्रशासन ने जेल मुख्यालय के साथ ही जम्मू कश्मीर प्रशासन को जानकारी दे दी है। ( Agra News: 75 year old Prisoner from POK lodged in Central Jail died#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक ओपी कटियार के अनुसार, 75 साल के सैय्यद युसुफ शाह 25 जुलाई 2022 से जेल में निरुद्ध थे, उन्हें एनडीपीएस सहित अन्य एक्ट में पकड़ा गया था। साल 2021 में जम्मू कश्मीर में पब्लिक
सेफ्टी एक्ट के तहत अरेस्ट किया था इसमें पीओके के भी लोग थे, इन्हें देश भर की जेल में भेजा गया था, 100 से अधिक बंदी आगरा भेजे गए थे। केंद्रीय कारागार के विशेष बैरक में सैय्यद युसुफ शाह को रखा गया था। ब्लड प्रेशर की दवाएं भी दी जा रहीं थीं। मंगलवार शाम को सीने में दर्द होने पर एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।