Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Taj Mahal News: Night view of Taj on 12 May, know complete information including ticket price, timing…#agranews
बिगलीक्स

Taj Mahal News: Night view of Taj on 12 May, know complete information including ticket price, timing…#agranews

404

आगरालीक्स…आगरा में पूर्णिमा की रात में कीजिए ताजमहल का दीदार. जानिए टाइमिंग, टिकट की कीमत सहित पूरी जानकारी

ताजमहल देखने के लिए देश दुनिया से हजारों पर्यटक हर रोज आगरा आते हैं. मोहब्बत की निशानी ताजमहल की खूबसूरती लोगों के दिलों में बस जाती है और यही कारण है कि जो एक बार ताजमहल देख लेता है वो दोबारा यहां जरूर आना चाहता है. यूं तो ताजमहल का दीदार सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होता है और शाम को सूर्यास्त तक होता है लेकिन बहुत ही कम पर्यटकों को इसकी जानकारी होती है कि महीने में पांच दिन ताजमहल का दीदार रात्रि को भी किया जा सकता है.

महीने में पांच दिन रात्रि का दीदार
ताजमहल को महीने में पांच दिन रा​त को भी चांद की रोशनी में देखा जा सकता है. हर पूर्णिमा से दो दिन पहले और पूर्णिमा से दो दिन बाद तक ताजमहल के रात्रि दर्शन किए जा सकते हैं.

12 मई को ताजमहल के रात्रि दर्शन
12 मई सोमवार को ताजमहल का दीदार रा​त में भी किया जा सकता है.

ताजमहल रात्रि दर्शन के टिकट कहां से खरीदें?
रात्रि दर्शन का समय रात 8 बजे से रात 12 बजे तक रहता है. आठ बैचों में पर्यटकों को ताजमहल का रात्रि दीदार कराया जाता है जिसके हर बैच में 50 पर्यटक् शामिल होते हैं. प्रत्येक बैच के लिए समय अवधि आधे घंटे (30 मिनट) है. पर्यटकों को सुरक्षा जांच के लिए शिल्पग्राम में अपने टिकट पर उल्लिखित दर्शन समय से आधे घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा कृपया ध्यान दें कि यात्रा के दौरान हर किसी के पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए.

आनलाइन ही टिकट होती है
ताजहल के रात्रि दर्शन के लिए आनलाइन ही टिकट बुक की जा सकती है. ऐसे में अगर आप रात्रि दर्शन करना चाहते हैं तो ताजमहल का टिकट पहले से ही आनलाइन बुक कर लीजिए.

ताजमहल रात्रि दर्शन टिकट मूल्य
वयस्क - रु. 510/- (भारतीय)
वयस्क - रु. 750/- (विदेशी)
बच्चा (3-15 वर्ष) - भारतीय और विदेशी दोनों रु. 500/-

प्रत्येक शुक्रवार और रमजान के महीने में ताजमहल का रात्रि दर्शन बंद रहता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!