यूपीलीक्स…पति को प्रेमिका के साथ देखा तो चढ़ गया पत्नी का पारा. बीच सड़क पर तीनों के बीच हुई मारपीट. वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक वीडियो तेजी से वाययरल हो रहा है. इसमें पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट हो रही है. पत्नी ने अपने पति को एक युवती के साथ घूमता देख लिया जिसे देखते ही पत्नी का पारा चढ़ गया और उसने प्रेमिका को पकड़कर पिटाई करना शुरू कर दी. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिवाजी नगर की रहने वाली मोहिनी यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम को तबीयत खराब होने पर वह दवा लेने मेडिकल स्टोर गई थी. वहां एक रेस्टोरेंट के बाहर उसका पति शिवम अपनी प्रेमिका के साथ घूमता दिखाई दे गया. यह देखते ही उसका पारा चढ़ गया और उसने पति को पीटना शुरू कर दिया. इस बीच प्रेमिका भी आ गई तो पत्नी ने उस पर भी हमला कर दिया. प्रेमिका को पिटता देख पति ने पत्नी को पीट दिया. वहां हंगामा हेने लगा. इसके बाद मोहिनी ने नवाबाद थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जाचं कर रही है.