आगरालीक्स…. आगरा में ताजमहोत्सव शिल्पग्राम में नहीं होगा, कहां हो ताजमहोत्सव सुझाव दे सकते हैं, जिला प्रशासन भी नई जगह की तलाश में जुटा है। ( Agra News: Taj Mahotsava 2026 organize other place than Shilpgram#Agra )
आगरा के शिल्पग्राम में यूनिटी मॉल बन रहा है। इसमें दुकानें और हॉल बनेंगे, इन्हें हस्तशिल्पियों को किराए पर दिया जाएगा जिससे वे अपने हस्तशिल्प को देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के सामने प्रदर्शन कर सकें और बिक्री कर सकें। इसके चलते फरवरी 2026 में होने वाले ताजमहोत्सव के लिए शिल्पग्राम की जगह दूसरी जगह की तलाश की जा रही है।
सात दिन तक चलता है महोत्सव ( Agra online news)
ताजमहोत्सव सात से 10 दिन तक चलता है, प्रदेश भर के हस्तशिल्प आते हैं। बालीवुड सिंगर और कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए बुलाया जाता है। साल 2026 में शिल्पग्राम की जगह दूसरी जगह ताजमहोत्सव आयोजन करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला प्रशासन को नई जमीन की तलाश के निर्देश दिए हैं।
ये कार्य कराए जाएंगे ( Agra Latest news)
ताज पूर्वी गेट से लेकर पश्चिमी गेट तक स्ट्रीट लाइट सही करने, सड़क व नाली का जीर्णोद्धार के साथ विद्युत पोल को डेकोरेटिव करने के निर्देश दिए। ताजमहल के आस पास एवं अन्य संरक्षित स्मारकों पर लगाए गए आर ओ वॉटर मशीन में उच्च गुणवत्ता का पानी देने के निर्देश दिए। एत्माद्दौला स्मारक के सामने बने कियोस्क को हटाए जाने के प्रकरण में उस स्थल को पार्किंग के अलावा और क्या प्रयोग हो सकता है, इस पर सभी के सुझावों को शामिल कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। पथकर सलाहकार समिति के अंतर्गत नवीन कार्यों के प्रस्तावों में एडीए द्वारा लगभग 17 करोड़ के प्रस्ताव रखे गए। जिसमें आगरा एण्ट्री गेट, रमाडा फ्लाईओवर एवं डबल ट्री हिल्टन मॉडल रोड पर स्थित कार्यों का 03 वर्ष तक अनुरक्षण का कार्य,
शमशाबाद रोड पर इनर रिंग रोड फ्लाईओवर के पास सौन्दर्गीकरण का कार्य,
नगर निगम सीमा के बाहर पाँच मार्गों (ग्वालियर मार्ग, दक्षिण बाईपास मार्ग, फतेहपुर सीकरी मार्ग, वायु विहार मार्ग संख्या- 13, बोदला-बिचपुरी मार्ग) की पथ प्रकाश व्यवस्था का वार्षिक अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य,
ताजमहल के आस-पास एवं पश्चिमी गेट पार्किंग पर स्थापित फायर फाईटिंग सिस्टम का वार्षिक रख-रखाव, अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य
एन0एच0-11 पर टाटा गेट से पथौली नहर तक प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण का कार्य,
इनर रिंग रोड के शमशाबाद मार्ग अण्डरपास पर फसाड लाईटिंग का कार्य,
शिल्पग्राम परिक्षेत्र में फायर फाईटिंग प्रणाली का सुदृढ़ीकरण तथा संचालन कार्य आदि शामिल हैं।