आगरालीक्स…आगरा में शारदीय नवरात्र के सजे बाजार. दशहरा के बाद शुरू होगी बंपर खरीदारी…
शारदीय नवरात्र चल रहे हैं. 30 सितंबर को अष्टमी और 1 अक्टूबर को नवमी का पूजन होगा. ऐसे में आगरा के बाजार सज चुके हैं. माता रानी की पोशाकें, गिफ्ट आइटम्स, पूजा सामिग्री की दुकानों पर रौनक दिखाई देने लगी हे. मंदिरों के बाहर भी अच्छी खासी भीड़ जुट रही है. वहीं साल का सबसे बड़ी शॉपिंग दशहरा के बाद से बाजारेां में शुरू हो जाएगी.
उम्मीद की जा रही है कि बाजार जल्द गुलजार होंगे और कारोबार भी तेजी पकड़ेगा. नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलहार के साथ व्रत में खाने—पीने की वस्तुओं की बिक्री बढ़ गई है. दशहरा के बाद दीपावली तक बाजार में उछाल आएगा. व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्र के साथ शुरू हो रहे कारेाबार बूम पकड़ेगा, दशहरा और दीपावली के बाद सहालग में भी बना रहेगा.