आगरालीक्स आगरा में कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से जयपुर हाईवे पर कई वाहन टकराए, एक ट्रक में लगी आग। ( Agra News: Vehicles piles up on Agra Jaipur Highway#Agra )
आगरा में बुधवार रात से कोहरा छाने लगा, गुरुवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। आगरा जयपुर हाईवे पर कोहरे के चलते एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए। वाहनों के टकराने से चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए उन्होंने बस और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
ट्रक में लगी आग
वहीं, खेरागढ़ क्षेत्र में एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में बरोले भरे हुए थे, देखते ही देखते आग बेकाबू होती गई।