Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra Local News: The new Divisional Commissioner of Agra reviewed the district’s healthcare system…#agranews
आगरा

Agra Local News: The new Divisional Commissioner of Agra reviewed the district’s healthcare system…#agranews

293

आगरालीक्स…आगरा के नए मंडलायुक्त ने जानी जिले की स्वास्थ्य​ व्यवस्था. एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वलनेस सेंटर्स की स्थिति जानी..ये निर्देश दिए

शुक्रवार को मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम आयुक्त द्वारा जिले में स्थापित सीएचसी, पीएचसी सहित समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों की व्यवस्था, चिकित्सकों/स्वास्थ्य कार्मिकों की उपलब्धता, मशीनरी की उपलब्धता, सरकारी अस्तपालों में चलने वाली ओपीडी सेवाएं, मरीजों की जांचें और दवाईयों की उपलब्धता समीक्षा की गयी। चिकित्सकों की ऑनलाइन उपस्थिति के विवरण की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिला अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हो रही है। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में शासन से पत्राचार किया जाए। बाह एंव जगनेर के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिये 50-50 शैय्या के चिकित्सालय बनाये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये।

वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग संबंधी चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स और भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए सीएमओ महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि सीएमओ कार्यालय के पास मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की रिक्त भूमि पर नये अस्पताल भवन का निर्माण कर लेडी लॉयल अस्पताल को शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि प्रॉपर डाम्यूमेंट के साथ वित्तीय कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए। सीएमओ द्वारा सैफई नेशनल हाइवे पर इमरजेंसी सेवा हेतु एक नया ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाने की आवश्यकता बताई गयी। इस हेतु आगरा में ही नेशनल हाइवे के पास रिक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गये।

आयुक्त महोदय द्वारा एस.एन. मेडिकल अस्पताल में वर्तमान में संचालित विभाग, सेवाएं, इमरजेंसी, दवाईयों की उपलब्धता की समीक्षा की गयी। अस्पताल परिसर में रिक्त हो चुकी पुरानी बिल्डिंग, ब्लॉक के साथ रिक्त भूमि की सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये। परिसर के अन्दर बनी सड़कों के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने पर सड़कों का जीर्णोद्धार कराये जाने के निर्देश दिए गये। इसके अलावा नये विभाग शुरू किए जाने के संबंध में भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल परिसर में सीवर लाइन नहीं होने के संबंध में अवगत कराया गया। आयुक्त द्वारा फोन वार्ता के माध्यम ये नगरायुक्त को संयुक्त टीम के साथ सर्वे करने एवं समस्या का स्थायी निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय विभाग की समीक्षा करते हुए निदेशक को निर्देशित किया गया कि वह पाठ्यक्रमों को चलाने के लिये फैकल्टी की नियुक्ति एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के संचालित करने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करना सुनिश्चित करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

आगरा

Agra News: The Varshayog Kalash Sthapana ceremony commenced at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ....

आगरा

Agra News: Secretary, District Legal Services Authority inspected the mental hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक चिकित्सालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने...

आगरा

Agra : A crowd of thousands of devotees flocked to hear Jaya Kishori at the Shrimad Bhagwat Katha at Rajdevam, Agra

आगरालीक्स…रिश्ता कोई हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं..आगरा के राजदेवम में...

error: Content is protected !!