आगरालीक्स…चैम्पियन बनी टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप. फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया. वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर बनाए 175 रन. 15 छक्के—15 चौके
जिम्बाब्वे के हरारे मैदान में खेले गए आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में आज भारत ने खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया चैम्पियन बनी है और फाइनल में उसने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया. फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया था लेकिन इंग्लैंड की टीम 311 रन पर आलआउट हो गई. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल रहे.छठवीं बार जीता खिताब
भारतीय क्रिकेट टीम ने छठवीं बार इस खिताब को हासिल किया है. टीम इंडिया 10 बार इस टूर्नामेंट का फाइनल भी खेल चुकी है.