Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Prof. Dr. SD Maurya and Dr. Siddharth Dhar performed live surgery at ENDOSURG-2026 at AIIMS Delhi
टॉप न्यूज़

Prof. Dr. SD Maurya and Dr. Siddharth Dhar performed live surgery at ENDOSURG-2026 at AIIMS Delhi

295

आगरालीक्स…आगरा के सचखण्ड हॉस्पिटल के प्रो. डॉ. एसडी मौर्या ने दिल्ली एम्स में paraumbilical hernia का milos तकनीक से किया आपरेशन. डॉ सिद्धार्थ धर ने सीबीडी पित की नली में पथरी का सफलता पूर्वक ऑपरेशन करके दिखाया..देश के 800 सर्जन ने देखीं सर्जरी

आगरा के सिकंदरा भावना एस्टेट के पास स्थित सचखंड हॉस्पिटल के प्रो. डॉ. एसडी मौर्या ने दिल्ली एम्स में चल रही तीन दिवसीय ENDO SURGERY कॉन्फ्रेंस में paraumbilical hernia का milos टेक्नीक से ऑपरेशन करके आगरा के डॉक्टरों को दिखाया. इसमें 15×7.5 सेंटीमीटर की जाली डाली गई. अभी ये ऑपरेशन आगरा में सिर्फ डॉ मौर्या ही कर रहे है. वहीं डॉ सिद्धार्थ धर ने सीबीडी पित की नली में पथरी का सफलता पूर्वक ऑपरेशन करके दिखाया जिसको 3 बार ERCP से निकालने का प्रयास किया गया था लेकिन असफल रहे क्योंकि पथरी बहुत बड़ी थी और पित की नली में फंस गई थी डॉ सिद्धार्थ धर ने जिसका ऑपरेशन लैप्रोस्कोपी से करके दिखाया जिसको करीब 800 सर्जन जो देश के हर हिस्से से आये थे उन्होंने अडिटोरियम में देखा. इस अवसर पर प्रो. डॉ एम सी मिश्रा, प्रोफेसर डॉ बंसल, प्रोफेसर डॉ कृष्णा, प्रोफेसर डॉ डी पी सिंह, प्रोफेसर डॉ मुनीर खान सहित सभी ने डॉ सिद्धार्थ धर की बहुत प्रशंसा की.

प्रो. डॉ. एसडी मौर्या और डॉ. सिद्धार्थ धर को किया इनवाइट
एम्स दिल्ली में 19 से 22 फरवरी 2026 तक 15वीं एआईआईएमएस सर्जिकल वीक (ENDOSURG-2026) का आयेाजन किया गया. यह कांफ्रेंस जवाहरलाल नेहरू आडिटोरियम में की गई. इसमें हर्निया, बेरिएट्रिक और थोरैसिक सर्जरी की लाइव वर्कशॉप और सीएमई आयोजित की गई. इसमें आगरा के सचखण्ड हॉस्पिटल के प्रोफेसर डॉ एस डी मौर्या और डॉ सिद्धार्थ धर को जो एम्स के इस प्रोग्राम में रेगुलर फैकल्टी रहे हैं इस साल भी इन्वाइट किये गये थे. प्रो. डॉ. एसडी मौर्या ने milos तकनीक की जानकारी देते हुए बताया कि पहले paraumbilical hernia की सर्जरी ओपन होती थी, जिसके दोबारा होने के चांस रहते थे। अब इस ऑपरेशन में जाली rectus muscle के नीचे और peritoneum के ऊपर डाली जाती है tacker और टांको से फिक्स कर देते है इसमें दोबारा होने के चांसेज जीरो परसेंट है. इसमें मीनी मम चीरा लगाया जाता है इसलिए इस तकनीकि का नाम है MILOS MINIMALLY INVASIVE LESS OPEN SUBLAY TECHNIC.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!