आगरालीक्स ..आगरा से कबडृडी की खिलाडी नौंवी की छात्रा का शाम को अपहरण हो गया, वह कोचिंग गई थी, वहां शिक्षक के न होने पर वह अपनी सलेही के घर चली गई। यहां से छात्र गायब हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा 29/64 जैन गली छीपीटोला थाना रकाबगंज निवासी मनिया उम्र 14 पुत्री अशोक कुमार गुरुवार शाम को 4 बजे कोचिंग गई थी लेकिन कोचिंग में टीयूटर नही मिलने पर छात्रा अपनी सहेली के घर ईदगाह कुतलुपुर चली गई थी वही से छात्रा गायब हो गई । छात्रा बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की नौंवी की छात्रा है, पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।