आगरालीक्स …आगरा में प्रधान आयकर आयुक्त द्वितीय के पद पर सीमा राज को नियुक्ति किया गया है। इससे पहले वे दिल्ली में कमिश्नर अपील के पद पर तैनात थी। 1988 बैच की आईआरएस सीमा राज आगरा में 2005 में अपर आयकर आयुक्त के पद पर रह चुकी हैं। वे यहां 2010 में आयकर आयुक्त आईटीएटी के पद पर तैनात रहीं थी। उनके पति डॉ. उदित राज उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद हैं।
आईआईटी की रह चुकी हैं निदेशक
1988 बैच की आईआरएस सीमा राज की पहली नियुक्ति गाजियाबाद में हुई थी, वे डेपुटेशन पर पांच साल मानव संसाधन मंत्रालय में भी कार्य किया। वह आईआईटी की निदेशक रहीं, उनके कार्यकाल में देश में आठ नए आईआईटी खुले थे।