आगरालीक्स…..आगरा में मेयर की सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बन गई है, खुद सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करने के लिए आगरा आ रहे हैं, वे यहां भाजपा से मेयर प्रत्याशी नवीन जैन के लिए 19 नवंबर को जीआईसी ग्राउंड में सभा करेंगे, वे आगरा में डेढ घंटे रहेंगे। वे दोपहर 3 बजे राजकीय विमान से खेरिया हवाई अडडे पर पहुंचेंगे। यहां से वे जीआईसी ग्राउंड आएंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
चुनाव कार्यक्रम
मतदान 22 नवंबर
मतगणना 1 दिसंबर
ये हैं मेयर प्रत्याशी

नवीन जैन भाजपा
दिगंबर सिंह धाकरे बसपा
राहुल चतुर्वेदी सपा
विनोद बंसल कांग्रेस
लोचन चौधरी रालोद
राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी
सुमन श्रीवास्तव निर्दलीय समान अधिकार पार्टी
निर्दलीय
महावीर सिंह
हरीश माहौर
महेश चौधरी
विमल कुमार
अशोक कुमार
चौधरी बशीर