आगरालीक्स…Agra News आगरा में जिम में युवती का शोषण, फिगर बनाने के लिए युवती को इंजेक्शन देकर लत लगवा दी, जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ( Agra News: Woman mother lodge FIR against Gym Owner in Agra )
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के जिम संचालक पर गंभीर आरोप लगे हैं। युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी ताजगंज क्षेत्र की जिम में जाया करती थी। जिम में फिगर बनाने के लिए डाइट प्लान दिया गया, यह भी बताया गया कि उसे क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। युवती को बॉडी बनाने के बहाने इंजेक्शन लगाए गए।
नशे की लत लगाने के आरोप
आरोप है कि जिम संचालक ने युवती को कई इंजेक्शन लगाए, कहा कि इससे बॉडी बन जाएगी। इससे युवती को नशे की लत लग गई, उसके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा और चिड़चिड़ी हो गई। आरोप है कि जिम संचालक ने युवती को पूरी तरह से अपने वश में कर लिया। युवती जिम संचालक के इशारे पर चलने लगी, नशे की लत के कारण रात भर जागती रहती थी, एक बार सो जाती तो फिर जागती नहीं है।
शारीरिक शोषण के भी आरोप
युवती की मां ने जिम संचालक पर आरोप लगाए हैं कि उसने युवती को नशे की लत लगाकर अपने वश में कर लिया, शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण भी किया। जब जिम जाना बंद करा दिया तो युवती ने घर पर क्लेश किया, आरोप है कि जिम संचालक युवती को फोन कर बुला लेता है। जिम की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा है।