Friday , 6 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The city will be illuminated with over 4,000 new lights during Deepotsav…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: The city will be illuminated with over 4,000 new lights during Deepotsav…#agranews

43

आगरालीक्स…आगरा आज से रोशनी से जगमगाएगा. दीपोत्सव में चार हजार से अधिक नई लाइटों से रोशन किया जाएगा शहर. नगर निगम ने तेज की तैयारियां, प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगाई जा रहीं आधुनिक फसाड लाइटें

दीपोत्सव पर ताजनगरी आगरा को रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगाने की तैयारी है। योगी सरकार के निर्देश पर आगरा नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और ऐतिहासिक स्थलों को आधुनिक फसाड लाइटों से सजा रहा है। सड़कों के किनारे लगे पेड़-पौधों पर भी आकर्षक झालरें लगाई जा रही हैं। शहर के सभी वार्डों को रोशन करने के लिए चार हजार से अधिक नई लाइटें और पोल लगाए जा रहे हैं। इस विशेष सजावट से दीपावली के दौरान आगरा का नजारा और भी आकर्षक होगा।

रंग-बिरंगे छातों और लाइटों से सजे प्रमुख चौराहे
नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि पंचोत्सव के मद्देनजर शहर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। प्रमुख स्थानों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई है। शहर के सौंदर्यीकरण के तहत फतेहाबाद रोड स्थित फूल सैय्यद चौराहे को रंग-बिरंगे छातों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। यह सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही है।

ताजमहल से एमजी रोड तक दिखेगा खास नजारा
दीपोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। ताजमहल, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, बल्केश्वर, कमला नगर, संजय प्लेस और हाथी घाट सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष लाइटिंग इफेक्ट तैयार किए गए हैं। फसाड लाइटों के जरिए इन स्थानों की खूबसूरती को और निखारने का प्रयास किया जा रहा है।

पांच दिनों तक जगमगाएगा शहर
मुख्य अभियंता अजय कुमार राम के मुताबिक, पांच दिन तक चलने वाले दीपोत्सव के दौरान फसाड लाइटें हर शाम शहर के प्रमुख हिस्सों को रोशन करेंगी। नगर निगम की यह व्यवस्था शहर के सौंदर्यीकरण के साथ आगरा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित करेगी। दीपोत्सव पर रोशनी से सजा आगरा अपनी खूबसूरती और उत्सवी माहौल के जरिए खास पहचान प्रस्तुत करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Two Festival Special Train via Agra cantt from 7th November 2026

आगरालीक्स…आगरा होकर 7 नवंबर से 14 नवंबर तक झांसी—निजामुद्दीन—झांसी के बीच चलेगी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police seized illicit liquor worth ₹30 lakh that was being transported for distribution…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने सप्लाई के लिए जा रही 30 लाख की अवैध...

टॉप न्यूज़

Agra News: Special security checks are being conducted at Agra and Mathura railway stations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—मथुरा स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान. त्योहारों को लेकर डॉग स्क्वॉड एवं...

टॉप न्यूज़

Bateshwar Mela 2026: ‘Badal’ and ‘Chetak’ arrive in Agra; their price is even higher than that of a BMW…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए ‘बादल’ और ‘चेतक’. इनकी कीमत बीएमडब्ल्यू से भी ज्यादा. बटेश्वर...

error: Content is protected !!