आगरालीक्स… आगरा में महिला पार्षद घर से बाहर गई थी, लौटी तो उसने घर पर एक युवती को पकड लिया, उसके साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए। युवती के परिजन थाने पहुंच गए, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शनिवार को आगरा में एक महिला पार्षद किसी काम से घर से बाहर गई थी, कुछ देर बाद ही वह अपने भाई के साथ घर लौट आई। घर पर महिला पार्षद ने अपने पति को एक युवती के साथ देख लिया, युवती के साथ मारपीट की, युवती का आरोप है कि उसके बाल काट दिए। इसके बाद युवती थाने पहुंच गई, महिला पार्षद के खिलाफ तहरीर दे दी, बाद में समझौता हो गया।
महिला सफाई कर्मचारी ने लगाया पार्षद पति पर वीडियो क्लिप बनाने का आरोप
शनिवार को महिला सफाई कर्मचारी ने पार्षद पति पर छेड़छाड़ और मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि पार्षद पति पीछा करता है। बुरी नजर रखता है। इस आरोप के चलते पार्षद के घर के बाहर हंगामा भी किया गया। पुलिस ने जांच के बाद कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पार्षद पति ने यह कहकर सफाई दी कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू होने से महिला सफाई कर्मी खफा है। इसके लिए उन्हें जिम्मेदार समझ रही है। यह भी एक साजिश का हिस्सा है। मीडिया को इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि दोनों मामले थाने आए थे। पहले पक्ष ने तहरीर ही वापस ले ली। कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। दूसरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुकदमा नहीं लिखा गया है।
इमेज फोटो