आगरालीक्स… आगरा में 10 रुपये में भरपेट खाने के बाद चाय सेवा शुरू की गई है, चाय खुद भी पी सकते हैं, भिखारी को पैसे देने के बजाय खाने और चाय के कूपन भी दे सकते हैं। अन्त्योदय अन्नपूर्णा योजना के द्वितीय चरण में रविवार को भगवान टॉकीज चौराहे पर टी आन व्हील्स सेवा का शुभारंभ सक्षम फाउंडेशन के पूरन डावर ने किया।
आगरा में आगरा में सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा सेवा भारती के सहयोग द्वारा अंत्योदय अन्नपूर्णा के तहत भगवान टॉकीज, रामबाग, बोदला चौराहे पर 10 रुपये में खाना दिया जा रहा है। इसे आगे बढाते हुए टी आन व्हील सेवा शुरू की गई है। अभी इसे भगवान टॉकीज चौराहे पर शुरू किया गया है। यहां आप चाय पी सकते हैं। इसके साथ ही भिक्षा मांगने वालों को पैसे देने के बजाय खाने और चाय के कूपन दे सकते हैं जिससे वे पैसे से वे नशा ना करें और चाय और खाना खा सकें।