आगरालीक्स.. आगरा के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) की टॉयलेट की खिडकी काटकर पांच किशोर फरार हो गए। किशोर फरार होने से खलबली मची हुई है, पुलिस के साथ ही राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के अधिकारी सुराग लगाने में जुटे हुए हैं। ये पांचों किशोर रविवार रात को फरार हुए हैं, अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) है, यहां किशोरों को रखा जाता है। रविवार रात को पांच किशोर टॉयलेट की खिडकी काटकर पफरार हो गए। सुबह किशारों के फरार होन की जानकारी हुई, इससे खलबली मच गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) से पहले भी किशोर फरार हो चुके हैं।
कान्सेप्ट फोटो