आगरालीक्स.. यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, नींद की झपकी से टेम्पो ट्रेवलर टकराई, हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं।
बुधवार अल सुबबह यमुना एक्सप्रेस वे पर टेम्पो ट्रेवलर लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। 25 यात्री सवार थे। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 67 के समीप बाजना कट पर चालक को नींद की झपकी आ गई, इससे टेंपो ट्रेवलर पत्थर से टकरा गई। चीख पुकार मचने पर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में ओमप्रकाश एवं अनिल कुमार निवासी जानकीपुरम लखनऊ, भीमेसन निवासी मलिहाबाद लखनऊ, दीपक शर्मा सहित 20 लोग घायल हुए हैं।