आगरालीक्स.. आगरा में एमबीए, इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी कर रही युवती कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, मौत से पहले वीडियो बनाने की आशंका।
आगरा के न्यू आगरा में युवती कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर विजय सिंह का मीडिया से कहना है कि कासगंज की रहने वाली 24 साल की प्रिया वर्मा इंद्रपुरी में श्याम सुंदर गुप्ता के मकान में किराए पर रही थी। उसने मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय से एमबीए किया था । इसके बाद आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योंरेंस में नौकरी कर रही थी। शनिवार दोपहर तक प्रिया अपने कमरे से नहीं निकली, मकान में रह रहे अन्य लोगों ने प्रिया का मोबाइल मिलाया वह बंद था।
पुलिस को सूचना दी, दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस ने दरवाजे को खुलवाया, पंखे पर दुपट्टे से फंदे पर प्रिया का शव लटका मिला । पास में ही कुर्सी पड़ी हुई थी ।
लाइव वीडियो बनाने की आशंका
फंदे पर लटकी प्रिया के कान में ईयरफोन लगे हुए थे, मोबाइल बेड के पर रखा था, आशंका है कि वह सुसाइड का लाइव वीडियो बना रही थी, इसके लिए उसके मोबाइल को भी चेक किया जा रहा है।