आगरालीक्स… आगरा सहित यूपी में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट, प्रदेश सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दी है। सीएम आदित्यनाथ योगी ने लोगों की सुरक्षा के तहत विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। पशुपालन विभाग को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। आगरा के पशुपालन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू करते हुए पॉल्ट्री फार्म आदि को पत्र जारी कर दिए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है।
सीएम ने सजगता बरतने को कहा
बर्ड फ्लू को लेकर सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश से सटे दूसरे राज्यों में पक्षियों में फैले बर्ड फ्लू के चलते यहां सतर्कता बढ़ाई जा रही है। यह बीमारी सिर्फ पक्षियो के लिए नहीं इंसानों के लिए भी घातक है। इस बीमारी से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाला इंसान और जानवर भी आसानी से संक्रमित हो सकता है। वन विभाग ने भी बर्ल्ड फ्लू के खतरे को भांपते हुए सभी ऐसी वाटर बॉडी को चिह्नत करने को कहा है, जहां विदेशी पक्षी आते हैं।
केरल में बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन
केरल में बर्ड फ्लू को लेकर राजकीय आपदा घोषित किया गया है। इसे एवियन एनफ्लूएंजा कहा जाता है लेकिन केरल की स्थिति को देखते हुए इसे बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन एच-5 98 पाया गया है। इससे निपटने की अभी वैक्सीन नहीं है। इस वजह से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आना वाला व्यक्ति अथवा जानवर भी संक्रमित हो जाता है। बर्ड फ्लू के इस नये स्ट्रेन की भोपाल स्थित प्रयोगशाला में जांच की जा रही है। बताया गया है कि इस बीमारी से पीड़ित मुर्गे की कलगी और गले का रंग बदल जाता है। इसके बाद उसकी मौत हो जाती है। उत्तर प्रदेश में पक्षियों के नमूने जांच के लिए आरवीआरआई इज्जतनगर बरेली भेजा जाता है।
आगरा में दिशा-निर्देश जारी
आगरा के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वासुदेव सिंह तोमर ने आगरालीक्स की बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर शासन से गाइड लाइन जारी हो गई है। सभी पशु चिकित्साधिकारियों, विभागीय कर्मियों, मुर्गे, बतख, कुक्कड पालकों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे पक्षियों की किसी भी असामायिक मरने पर तुरंत सूचित किया जाए। पक्षियों के नमूने लेने को कहा गया है। वन विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।