आगरालीक्स….सशक्त, सतर्क, सुरक्षित व जागरूक मतदाता बनें…डीईआई मे चलाया अभियान, प्रतियोगिता हुई.
आनलाइन हुई प्रतियोगिता
दयालबाग शिक्षण संस्थान, दयालबाग, आगरा के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाता दिवस 2021 के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. स्वीप कोआॅर्डिनेटर डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि मतदाता दिवस 2021 का थीम- “सभी मतदाता बने: सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक”. डॉ कुमार के अनुसार विद्यार्थियों में मतदाता बनने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये जोश भरने हेतु थीम आधारित निबंध, प्रेरणात्मक गीत, पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताओँ का आयोजन आॅनलाइन माध्यम से किया गया तथा बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. निबंध प्रतियोगिता में समाज विज्ञान संकाय की अनु तिवारी प्रथम, कला संकाय की कुमारी अंजली द्वितीय तथा आकांक्षा कर्दम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है. पोस्टर प्रतियोगिता में मानवी जैन, विज्ञान संकाय प्रथम, शिल्पा द्वितीय तथा आकांक्षा कर्दम, कला संकाय ने तृतीय स्थान हासिल किया.

जागरूकता लाने के लिए किया प्रयास
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्लोगन लिखकर मतदाताओं में जागरूकता लाने का प्रयास किया है. स्लोगन प्रतियोगिता में समाज विज्ञान संकाय की अनु तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. द्वितीय स्थान अंजलि तथा तृतीय स्थान वाणिज्य संकाय के प्रतीक बंसल ने प्राप्त किया. समाज विज्ञान की शिल्पा श्रोत्रिया ने प्रेरणात्मक गीत के माध्यम से आम लोगों में सतर्क तथा सशक्त मतदाता बनने व मतदान करने के लिए जागरूकता लाने का प्रयास किया है जिसके लिए उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. दयालबाग शिक्षण संस्थान, दयालबाग, आगरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के कोआॅर्डिनेटर डॉ. सौरभ मनी ने मतदाता दिवस 2021 के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को बधाई दिया तथा स्वयंसेवकओं से इस पुनीत कार्य मे योगदान के लिये धन्यवाद प्रेषित किया.