आगरालीक्स…यूपी चुनाव को लेकर हर पार्टी बनाने लगी अपनी—अपनी रणनीति. पीएम मोदी आज यूपी में रहे तो सपा ने साइकिल रैली निकाली
यूपी में बन रही चुनावी रणनीतियां
उ.प्र. विधानसभा चुनाव होने में अभी छह माह से ज्यादा समय बाकी है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। योगी सरकार जहां अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के अलावा जम्मू कश्मीर से 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को चुनावी मुद्दा बनायेगी, वहीं बिखरा हुआ विपक्ष एकजुट होने की कवायद में जुट गया है. आम जनमानस चाहता है कि प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हो.
मोदी का विपक्ष पर तंत्र
उ.प्र. में अन्न महोत्सव की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया और कहा कि पहले की सरकारों में यूपी के गरीबों के अनाज की लूट हो जाती थी,लेकिन भाजपा शासन में केन्द्र से भेजा गया एक एक अनाज का दाना गरीबों की थाली में पहुंचता है, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिये बिना उन पर तंज कसा.
आप व प्रसपा मे तालमेल
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज यहां लखनऊ में साइकिल रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओें की मौजूदगी में उनका चेहरा खिला हुुआ था। एक चैनल से बातचीत करते हुुुए उन्होने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों मे आम आदमी पार्टी और चाचा शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के साथ तालमेल करने को राजी है.