आगरालीक्स…आगरा को बड़ी सौगात. बनेगा एक और वाटर वर्क्स. 624 करोड़ रुपये हुए स्वीकृत. विधायक बोले—यमुनापार के लोगों को मिलेगा बिसलेरी का पानी…
आगरा की एत्मादपुर तहसील को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. एत्मादपुर के पोइया पर 624 करोड़ रुपये की लागत से नया वाटर वर्क्स बनने जा रहा है. यह जानकारी आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल और विधायक धर्मपाल सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि पोइया पर प्रस्तावित वाटर वर्क्स के लिए 624 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं. वाटर वर्क्स बनने से एत्मादपुर तहसील में पेयजल की समस्या से जल्द निजात मिलेगी और यमुना पार के लोगों को मिलेगा बिसलेरी का पानी. यह योजना वर्ष 2055 तक की योजना के लिए है. यह वाटर वर्क्स80 एमएलडी क्षमता का होगा. इससे हर घर में गंगाजल पहुंचेगा.

दो जोन में विभाजित होगा ट्रांस यमुना
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि यमुना पार में पेजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह प्रयास किया गया है. यह योजना स्वीकृत हो गई है. इसके तहत ट्रांस यमुना दो जोन में विभाजित किाय गया है. जोन में जहां सात आपरेटिंग सिस्टम होंगे तो वहीं जोन 2 में 9 आपरेटिंग सिस्टम होंगे.

जोन 1
सीता नगर, शाहदरा, एत्माद्दौला, प्रकाश नगर, नवलगंज, कछपुरा, पीलाखार
जोन 2
ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1, नरायच, नगला जमुनी, नगला रामबल, कालिंदी विहार, नाऊ की सराय, रवि नगर, फाउंड्री नगर, इस्लाम नगर
विधायक धर्मपाल सिंह ने बताया कि शहर में यह तीसरा वाटर वर्क्स होगा. इसके सर्वे का काम शुरू हो गया है. पोइया घाट पर वाटर वर्क्स के लिए जमीन देखी गई है. इसमें तीन जलाश्याय बनेंगें. 14 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे. इस योजना से तीन लाख लोगों को राहत मिलेगी.