आगरालीक्स…सर्दी में बच्चों के आउटडोर गेम्स बंद हो गए हैं, क्योंकि टाइम ही नहीं है. दोपहर को 3 बजे तक आते हैं स्कूल से. इसके बाद ट्यूशन और होमवर्क
दिसंबर का महीना है यानी सर्दी का महीना. इसमें सबसे ज्यादा अगर कोई बिजी हैं तो वो हैं बच्चे. सुबह स्कूल जाने की तैयारी और दोपहर तीन बजे तक घर आना. खाना खाया और थोड़ा सा टीवी देखा कि हो गया ट्यूशन का टाइम. 4 से 6 बजे तक ट्यूशन में रहे. घर लौटकर आए तो शाम का खाना खाने के बाद फिर से होमवर्क स्टार्ट. यानी पूरा दिन निकल गया लेकिन नहीं है तो खेलने का टाइम.

सर्दी में बच्चों के आउटडोर गेम्स एक तरह से कहें तो बंद से हो गए हैं. बच्चे अगर कुछ टाइम खेलते होंगे तो स्कूल के लंच ब्रेक में, लेकिन स्कूलों मे लंच ब्रेक का टाइम भी 20 से 30 मिनट का ही होता है ऐसे में लंच करते—करे ही टाइम निकल जाता है. घर पहुंचकर जरा भी टाइम नहीं मिलता कि बाहर खेला जाए. पूरे दिन या तो बच्चे पढ़ाई में बिजी हैं या फिर थोड़ा बहुत मोबाइल में. रात बड़ी हो गई है तो जल्दी सोना पड़ता है और स्कूल का टाइम के अनुसार ही उठ रहे हैं.