आगरालीक्स …फिल्म टॉम, डिक एण्ड हैरी के सीक्वल की शूटिंग शुरु हो गई है, बॉलीवुड के वाइज किंग के रूप में मशहूर आगरा के सुरेंद्र भाटिया की इस मूवी का पहला पार्ट पूरा हो चुका है। मूवी को अप्रैल 2017 में रिलीज करने की तैयारी है।
सुरेंद्र भाटिया और नरसिंह राजपूत हैं। सुरेंद्र भाटिया आगरा के रहने वाले हैं।
यह भी पिछली टॉम, डिक हैरी फिल्म की तरह कॉमेडी फिल्म होगी, फिल्म में कॉमेडी और रोमांस है। इसमें जिमी शेरगिल (टॉम), आफताब शिवदासानी (डिक), शरमन जोशी (हैरी) के अलावा नायिका सना खान, पूजा चोपड़ा, नाजिया हुसैन हैं। पंकज त्रिवेदी और नीरज बोहरा द्वारा लिखी गयी इस फिल्म का संगीत मीत ब्रदर्स और अंकित तिवारी का है। फिल्म निर्देशक दीपक तिजोरी के निर्देशन में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
Leave a comment