Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Bloody plastic pieces found in Mid Day Meal milk given to children in Agra
agraleaks

Bloody plastic pieces found in Mid Day Meal milk given to children in Agra

meal
आगरालीक्स
…… आगरा में बच्चों को मिड डे मील में जानलेवा दूध दिया गया था, जिसकी वजह से बच्चों को खून की उल्टी हुई और 139 बच्चे बीमारी पड गए, उन्हें एसएन और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ की लैब में हुई जांच में बच्चों को दिए गए दूध में प्लास्टिक के टुकडे मिले हैं। सोमवार 26 अक्टूबर मिली रिपोर्ट के अनुसार ये टुकडे बच्चों के लिए घातक साबित हुए और उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे।
आगरा के खेरागढ उंटगिरि में 30 सितंबर 2015 को प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाडी केंद्र में सुबह नौ बजे बच्चों को मिड डे मील में एक एक चमचा दूध दिया गया। दूध कडवा होने पर कुछ बच्चों ने मना किया तो शिक्षकों ने हाथों पर संटी मारते हुए दूध पीने के लिए कहा, दूध पीने के कुछ देर बाद ही उल्टी, पेट दर्द और गले में दर्द होना लगा। कुछ बच्चों को खून की उल्टी भी हुई। इससे अफरा तफरी मच गई। एंबुलेंस से स्कूल के 139 बच्चों को खेरागढ सीएचसी लाया गया।
दूध के सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया, दूध में प्लास्टिक के मोती के बराबर के प्लास्टि के टुकडे मिले हैं, इसके चलते दूध पीने के बाद बच्चों को परेशानी हुई थी।
mid dayदूध में कहां से आए टुकडे
मिड डे मील के लिए गांव के दूधिया ब्रजेश से दूध लिया गया था। दूध को उबाला गया और उसमें चीनी मिलाई गई। दूध में मोती के बराबर के प्लास्टिक के टुकडे कहां से आ गए, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।
चीनी में भी हो सकती है मिलावट
आशंका है कि दूध के साथ ही चीनी में भी मिलावट हो सकती है। चीनी में प्लास्टिक के टुकडों को पीस कर मिलाया गया है। ऐसे में कुछ टुकडे ठीस से पिस नहीं पाएं हो, इसके चलते भी प्लास्टिक के टुकडे दूध में हो सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!