Tuesday , 20 January 2026
Home agraleaks CM Akhilesh enjoy cold coffee with Acid attack survivors at Sheroes Hangout in Agra
agraleaks

CM Akhilesh enjoy cold coffee with Acid attack survivors at Sheroes Hangout in Agra

sheroes
आगरालीक्स….
आगरा में सीएम अखिलेश यादव से मिलने के लिए सुबह से ही लोग एक पैर पर खडे हुए थे, लेकिन वे सुबह शीरोज हैंगआउट पहुंच गए। यहां अपने बीच में सीएम अखिलेश को देख एसिड अटैक पीडिताएं प्रफुल्लित हो उठी, उन्होंने कोल्ड कॉफी सर्व की, कोल्ड कॉफी की चुस्कियों के बीच शीरोज के हीरो नाम से इस कैफे को चला रही एसिड अटैक पीडिताए रितु, रूपा, नीतू और गीता से बातचीत शुरू कर दी। उनसे मदद के लिए पूछा तो उन्होंने शीरोज हैंगआउड के किराए के कमरे में संचालित करने की जानकारी दी।
शिल्पग्राम के साथ नोएडा और लखनऊ में भी शीरोज हैंगआउट
इस पर सीएम ने डीएम पंकज कुमार से शीरोज हैंगआउट के लिए फ्री जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा, इस पर शिल्पग्राम में बनाए जा रहे ताज ओरिएंटेशन सेंटर में जगह देने का प्रस्ताव रख दिया गया। सीएम ने कहा कि नोएडा और लखनऊ में भी सरकार शीरोज हैंगआउट के लिए फ्री जमीन देगी।

साईकिल ट्रेक पर कैसे चलेगी साईकिल
सीएम अखिलेश यादव ने इनर रिंग रोड से माल रोड होते हुए तैयार किए जा रहे साईकिल ट्रेक पर भी आपत्ति जताई, उन्होंने कहा कि ट्रेक इतना छोटा है कि साईकिल नहीं चल सकती है, इसके आस पास हरियाली भी नहीं है। दोपहर 11 बजे सीएम आगरा से रवाना हो गए।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!