Monday , 16 February 2026
Home agraleaks CM Akhilesh Yadav removes UPPSC Chairman Anil Yadav , ABVP celebrate in Agra
agraleaks

CM Akhilesh Yadav removes UPPSC Chairman Anil Yadav , ABVP celebrate in Agra

abvp
आगरालीक्स
 ……आगरा के कमला नगर के रहने वाले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के विवादस्पद अध्यक्ष अनिल यादव की नियुक्ति को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध बताते हुए राज्य सरकार को विधि संगत ढंग से अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएम अखिलेश सरकार ने अनिल यादव को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके हटाए जाने पर आगरा में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडे बजाकर स्वागत किया और मिठाई बांटी।
मैनपुरी के रहने वाले अनिल यादव ने आगरा कॉलेज से एमएससी और पीएचडी की थी, कॉलेज के समय में अक्षय गौतम के साथ गुंडई के आरोपों में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज हुआं। अनिल यादव के खिलाफ गैंगस्टर के साथ ही जमीन कब्जाने सहित कई मामले दर्ज हैं। इसके बाद भी सपा सरकार में वे लोक सेवा आयोग के सदस्य और इस बार अध्यक्ष बना दिए गए। इस मामले में अनिल यादव के खिलाफ सतीश कुमार और अन्य की तरपफ से जनहित याचिका दायर की गई थी।
83 बायोडाटा और एक दिन में बना दिए अध्यक्ष
यूपीपीएससी के चेयरमैन पद के लिए 83 आवेदन आए थे, एक दिन में ही उन पर विचार करने के बाद अनिल यादव को अध्यक्ष बना दिया गया। जनहित याचिका में यह भी कहा गया ​था कि अनिल यादव के खिलापफ आगरा में दर्ज मामले लंबित हैं, इसके बाद भी उन्हें अध्यक्ष कैसे बना दिया गया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पीटने के बाद भेजा था जेल
तीन अप्रैल 2015 को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अनिल यादव को हटाने की मांग करते हुए कमला नगर स्थित उनके घर पर पुतला पफूंका था, अनिल यादव के समर्थकों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को दौडा दौडा कर पीटा था, इसके बाद डकैती में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। आशीष शास्त्री, सौरभ पाराशर, नवीन गौतम और प्रशांत परमार को 14 दिन बाद जमानत मिली थी।
कमला नगर में भी दबंगई
अनिल यादव का कमला नगर के ई ब्लॉक में आवास है। उन्होंने अपने घर के पास बैरियर लगा लिए हैं। जिससे लोगों को आने जाने में समस्या होती है, दबंगई के चलते अनिल यादव के खिलाफ कोई बोलता नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!