Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Devotees across the world world celebrates Krishna Janmashtami in Mathura
agraleaks

Devotees across the world world celebrates Krishna Janmashtami in Mathura

kanha
आगरालीक्स……… ब्रज को प्यारो, राज दुलारोए कान्हा के जन्म कूं ब्रज के वैभव को नजारा देखवे कूं देवता हू लालायित हैं। सुबह द्वारिकाधीश मंदिर में दुग्धा​भिषेक हुआ। इसके साथ ही मथुरा के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए तैयारी चल रही है।
जन्मस्थान पर जन्म महाभिषेक का अलौकिक कार्यक्रम रात्रि 11 बजे श्री गणेश-नवग्रह आदि के पूजन से शुरू होगा। रात्रि 11.55 तक पुष्प सहस्रार्चन होगा। रात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ मंदिर परिसर में ढोल, नगाड़े, झांझ-मजीरे, मृदंग और हरिबोल के साथ भक्तजन नाच उठेंगे। जन्म की महाआरती शुरू होगी, जो रात्रि 12.10 बजे तक चलेगी। भगवान का जन्म महाभिषेक रात्रि 12.15 से 12.30 बजे तक होगा। 12.40 से 12.50 तक भक्तों को श्रृंगार आरती के दर्शन होंगे। श्रृंगार आरती के बाद भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित 1008 कमलपुष्प भागवत भवन में उपस्थित भक्तों को रात्रि एक बजे तक वितरित किए जाएंगे। रात्रि 1.28 से रात्रि 1.30 बजे तक ठाकुरजी की शयन आरती होगी।
मथुरा में जन्माष्टमी के कार्यक्रम
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पांच सितंबर: 10 बजे पुष्पांजलि, शाम पांच बजे शोभायात्रा, शाम सात बजे लीलामंच पर श्रीकृष्ण जन्मलीला, रात्रि 11 बजे श्रीगणेश नवग्रह का पूजन शुरू, रात्रि 12 से 12.10 बजे तक भगवान के प्राकट््य की महाआरती, रात्रि 12.15 से 12.30 बजे तक महाभिषेक, 12.40 से 12.50 तक श्रृंगार आरती के दर्शन, जन्म के दर्शन रात्रि डेढ़ बजे तक
छह सितंबर के कार्यक्रम
सुबह नौ बजे नंदोत्सव, शाम सात बजे लीलामंच पर नंद महोत्सव, पूतनावध, शंकरलीला।
श्री द्वारिकाधीश मंदिर के कार्यक्रम पांच सितंबर: सुबह साढ़े छह बजे पंचामृत दर्शन, सुबह नौ बजे श्रंृगार दर्शन, रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव। छह सितंबर: सुबह दस बजे से नंद महोत्सव
गोकुल में पांच सितंबर: रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव। छह सितंबर: सुबह साढ़े दस बजे से नंदोत्सव
बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
छह सितंबर: रात्रि 12 बजे ठाकुरजी का महाभिषेक, रात 1.45 तक दर्शन खुले रहेंगे। रात्रि 1.55 बजे मंगला आरती होगी। आरती के बाद सुबह पांच बजे तक मंदिर के दर्शन। पांच बजे पट बंद होने के बाद सुबह 7.45 बजे तक नियमित रूप से दर्शन खुले रहेंगे। दधिकांघा दोपहर राजभोग आरती से पहले तक चलेगा।
राधारमण मंदिर: छह सितंबर को वृंदावन के राधारमण मंदिर और ठा. शाह बिहारी मंदिर में दिन में ही जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह दस बजे से ठा. श्रीराधारमण लालजू का सवा सौ मन दूध से महाभिषेक होगा।
सप्त देवालयों से शोभायात्रा सात को
सात सितंबर को लोई बाजार स्थित राधा श्यामसुंदर मंदिर से प्राचीन सप्त देवालयों के साथ अन्य मंदिरों, मठों, आश्रमों की शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी।
बरसाना में आयोजन
पांच सितंबर को सुबह से ही भजन संध्या व समाज गायन और रात्रि 12 बजे अभिषेक।
नंदगांव: छह सितंबर को जन्मोत्सव।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!