Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks End of Terror, CA Yakub Menon become terrorist, kills 257, hanged in Nagpur jail
agraleaks

End of Terror, CA Yakub Menon become terrorist, kills 257, hanged in Nagpur jail

blast
याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट था और उसकी जिंदगी आतंकी के रुप में नागपुर जेल में समाप्त हो गई। मेमन परिवार का मुंबई में हजारों करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट है। करीब 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का तो स्पष्ट पता है। माहिम स्थित अल-हुसैनी बिल्डिंग में ही उसके आठ फ्लैट थे। टाइगर मेमन ने स्मगलिंग से कमाया गया करोड़ों रुपए मुंबई में रियल स्टेट में लगाया था। चार मेमन भाइयों में याकूब चार्टर्ड अकाउंटेंट था। उसे ही टाइगर के सभी निवेशों के बारे में पता था। वह अपनी एक्सपोर्ट फर्म तेजारत इंटरनेशनल की मदद से काले पैसे को ठिकाने लगाता था। टाइगर मेमन की कमाई का एक मुख्य जरिया सोने और चांदी की स्मगलिंग थी, जिससे उसने रातोंरात करोड़ों रुपए कमाए हैं। मेमन परिवार का माहिम में ऑफिस और बांद्रा में भी फ्लैट था। यही नहीं इस परिवार ने मोहम्मद अली रोड पर भी कई दुकानें और मकान खरीद रखे थे।

sanjay1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट में कथित रुप से दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेमन और उसके भाई अयूब मेमन साजिश रचने वाले अहम लोग थे। इन्हें मोस्ट वॉन्टेड अपराधी भी घोषित किया गया था। याकूब के साथ 10 अन्य आरोपियों को भी विशेष टाडा कोर्ट ने 2007 में फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन उन लोगों की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दी थी। इसी मामले में एक्टर संजय दत्त 6 साल की सजा भुगत रहे हैं।
257 लोगों की गर्इ् थी जान
12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सीरियल धमाकों में 257 लोगों की जान गई थी। उस धमाके का जिम्मेदार 53 साल का याकूब रज्जाक मेमन है। टाइगर मेमन और अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम द्वारा रची गई इस साजिश में याकूब एक अहम किरदार था, जिसने धमाकों में शामिल अन्य लोगों को हथियार, गोला, बारूद, डिटोनेटर्स आदि सप्लाई किए। याकूब ने ही धमाकों के लिए अपने मिलने वालों से 21.90 लाख रुपए भी जुटाए थे। हमले का पूरा प्लॉट तय करने के बाद, यहां तक कि कौन कहां बम रखेगा याकूब धमाके से एक दिन पहले अपने परिवार के 9 लोगों के साथ कराची फरार हो गया।
केस के ऑफिशियल रिकॉर्ड के अनुसार, सीबीआई ने उसे दिल्ली में 5 अगस्त 1994 को गिरफ्तार किया। इसके कुछ ही हफ्ते बाद टाइगर की पत्नी रुबीना सहित आठ अन्य मेमन परिवार के सदस्यों को देश में गिरफ्तार किया गया।

yakub 3इसलिए दी गइ्र्र फांसी
– 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट मामले में याकूब ने पैसों का इंतजाम और कहां, कौन बम रखेगा इसकी प्लानिंग की थी।

– बम ब्लास्ट की साजिश को अंजाम देने के लिए हवाला के जरिए याकूब ने पैसे जुटाए।

– पाकिस्तान जाकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेने वालों के लिए याकूब ने टिकट का इंतजाम किया था।

– साजिश को अंजाम देने के लिए याकूब ने एक दूसरे दोषी को 85 ग्रेनेड लाकर दिए।

– धमाकों में इस्तेमाल किए गए 12 बम याकूब के घर पर ही बनाए गए थे।

– याकूब के घर से ही घटना के दिन बम धमाकों के लिए भेजे गए।

– याकूब टाइगर मेमन का भाई था और धमाकों के बाद परिवार के साथ देश से फरार हो गया था।

-1994 में दिए एक इंटरव्यू में याकूब ने बम धमाके में अपनी भूमिका स्वीकारी थी। साथ ही उसने दाऊद, टाइगर और दूसरे आरोपियों के पाकिस्तान में होने का दावा किया।

-याकूब पर अन्य आरोपियों के साथ ही टाडा कोर्ट में केस चला और उसे फांसी की सजा सुनाई गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!