Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Public beat up mobile loot gang member in Agra
टॉप न्यूज़

Public beat up mobile loot gang member in Agra

आगरा में मोबाइल लूट कर भागते बाइक सवार बदमाश से​ भिडी महिला
आगरालीक्स.. आगरा में महिला से मोबाइल लूटकर भागते बाइक सवार बदमाश से साहसी महिला भिड गई, उसे पब्लिक की मदद से दबोच लिया, जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के दीनदयाल पुरम में किराए पर रहने वाली राम प्यारी पत्नी मोहर सिंह की कैला देवी चौराहे पर सब्जी की दुकान है। वह सुबह 11 बजे दुकान से घर जाते समय मोबाइल पर किसी से बात कर रही थीं। बाइक सवार बदमाश ने राम प्यारी का पीछा किया और गेट बंद कॉलोनी में घुसते ही झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने का प्रयास किया। तब तक महिला को खतरे का आभास हो चुका था। उसने मोबाइल को कसकर पकड़ लिया, बदमाश के झपट्टा मारते ही वह उससे भिड़ गई। पलटवार से बदमाश हड़बड़ा गया, महिला के शोर मचाने पर जान बचा बाइक को मेयर कैंप कार्यालय की ओर दौड़ा दिया।
राहगीर बाइक सवार की मदद से पकडा गया मोबाइल लुटेरा
कॉलोनी से भागकर सड़क पर आई महिला ने बाइक सवार युवक को घटना की जानकारी दी। राहगीरों ने अपनी गाड़ियों से बदमाश का पीछा किया और उसे मेयर कैंप कार्यालय के पास बाइक से टक्कर मारकर गिराने के बाद दबोच लिया। महिला ने चप्पलों से बदमाश को पीटना शुरू कर दिया। बदमाश ने बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने उसे घेरकर बुरी तरह धुन डाला और पुलिस को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!