Thursday , 4 June 2026
Home अध्यात्म The future of the year is known with the fire of Holika Dahan
अध्यात्मटॉप न्यूज़

The future of the year is known with the fire of Holika Dahan

164

आगरालीक्स… रंगों का त्योहार होली नजदीक आ गया है।  होलिका दहन की अग्नि से हिंदू पंचांग के अनुसार आने वाले साल का भविष्य भी जाना जाता है। आगरालीक्स में जानिए विस्तृत जानकारी।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान अलीगढ़ के अध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य पं.  हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि होलिका दहन रंगवाली होली से एक दिन पहले शाम को किया जाता है। मान्यता है कि इस दौरान भविष्य का अंदाजा लग जाता है। इस साल 2021 में सामूहिक या चौराहे वाली होलिका का दहन 28 मार्च की शाम को 06:33 बजे से रात्रि 10:57 तक और घरों वाली होलिका दहन रात्रि 03:35 से प्रातः05:45 तक होगा।

होलिका दहन पर की जाती है सुखसमृद्धि की कामना

होलिका दहन के समय लोग एक जगह आकर आग में आहुति देते हैं। होलिका में कच्चे आम, नारियल, सप्तधान्य, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का कुछ भाग गेहूं, चना, मसूर आदि की आहुति दी जाती है। साथ ही रोग-दोषों से निवृत्ति, सभी प्रकार से सुख- समृद्धि बनी रहे। लाभ उन्नति की कामना भी की जाती है।

साल का अंतिम त्योहार होता है

हिंदू पंचांग के अनुसार यह वर्ष का अंतिम प्रमुख त्योहार है, जो आने वाले साल की सूचना भी देता है। मान्यता है कि होलिका की अग्नि से आने वाले  साल का भविष्य भी जाना जाता है, इसका अंदाजा आसानी से होलिका दहन की अग्नि से लगाया जा सकता है।

पुरवइया चले तो शुभ शगुन

-शास्त्रों में कहा गया है कि होलिका दहन के समय हवा पूर्व दिशा से चले यानी पुरवइया चले तो यह बहुत ही अच्छा शुभ शगुन होता है। पूर्व की दशा को देवी देवताओं की दशा कहा गया है। साल भर खुशहाली भरा माहौल रहता है। राजा प्रजा सभी को पूरे साल खुशहाली उन्नति रहती है।

दक्षिण की ओर हवा चले तो तेज गर्मी

-अगर होलिका के समय दक्षिण दिशा की तरफ हवा चले तो अपशगुन मानी जाती है ऐसी मान्यता है कि इससे फसलों को नुकसान होता है। गर्मी तेज पड़ती है वर्षा कम होती है। महंगाई की मार रहती है। राज्य की सत्ता भंग होने के चांस बन जाते हैं, जनता में असंतोष बढ़ जाता है।

उत्तर की ओर हवा आर्थिक उन्नति की सूचक

 -होलिका दहन के समय उत्तर की ओर से हवा चलने लगे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा धन के स्वामी कुबेर की दिशा है। इस दिशा को धन की दिशा भी कहते हैं, माना जाता है कि इससे पूरे साल आर्थिक क्षेत्र में उन्नति बढ़ेगी धन-वैभव. सुख समृद्धि रहेगी।

धुआं आकाश की ओर उड़े तो बदलाव के संकेत

होलिका दहन के समय अग्नि का धुआं सीधा आकाश की ओर जाने लगे तो यह बदलाव का सूचक है। यह संकेत है कि जिस व्यक्ति और शासक का वर्चस्व समाज घर पर और राजनीति में है उसकी सत्ता जाने वाली है नई सत्ता और नई सरकार आने वाली है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

error: Content is protected !!