आगरालीक्स (..Agra News 22nd October).आगरा में भर्ती 25 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, प्लेटलेटस जंबो पैक के लिए ब्लड बैंकों में लंबी लाइन।
आगरा में बुखार और डेंंगू के मरीज बढ़ने से अस्पतालों में जगह नहीं है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में 33 मरीज भर्ती हैं। 33 में से 25 मरीजों की डेंंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएन, जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
आगरा के 16 मरीजों को डेंगू
25 मरीजों में से आगरा के 16 मरीज हैं जिनकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगरा में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं।

जंबो पैक के लिए ब्लड बैंकों पर लाइन
आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से सबसे ज्यादा समस्या प्लेटलेटस जंबो पैक के लिए आ रही है। डॉक्टर द्वारा तीमारदार से जंबो पैक लाने के लिए कहा जा रहा है और ब्लड बैंकों पर लंबी लाइन लग रही है। मरीजों को कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है, इसके बाद भी जंबो पैक नहीं मिल पा रहा है।