आगरालीक्स…. आगरा में बर्थ डे पार्टी में भाजपा नेत्री और कवि के बीच गाली गलौज, अभद्रता, मुकदमा दर्ज।
आगरा के बल्केश्वर में भाजपा नेत्री ममता शर्मा रहती हैं, बल्केश्वर में ही सरस्वती विहार में कवि शशांक प्रभाकर रहते हैं। शनिवार को अतिथिवन वाटर वक्र्स पर बर्थ डे पार्टी में दोनों का परिवार गया था। भाजपा नेत्री का आरोप है कि बर्थ डे पार्टी में कवि शशांक प्रभाकर ने गाली गलौज की और अभद्रता की। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी थी।

प्रतिष्ठा हुई धूमिल
ममता शर्मा बल्केश्वर में भाजपा की टिकट से 2017 में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। आरोप है कि बर्थ डे पार्टी में गाली गलौज और अभद्रता करने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
कवि का आरोप, पत्नी से की गाली गलौज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कवि शशांक प्रभाकर का आरोप है कि ममता शर्मा ने उनकी पत्नी से गाली गलौज की, विरोध करने पर अभद्रता की गई। इस मामले वे तहरीर लेकर थाने पहुंचे लेकिन थाना प्रभारी नहीं मिले।
कवि शशांक प्रभाकर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में थानाध्यक्ष कमला नगर का मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर शशांक प्रभाकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।