आगरालीक्स…. आगरा में नगर निगम के चुनाव का बिगुल बज चुका है। एक मेयर और 100 वार्ड के लिए चुनाव होगा। आरक्षण जारी होने के 24 घंटे बाद मेयर पद के दावेदारों की लंबी लाइन।

आगरा नगर निगम के मेयर और 100 वार्ड में पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। मेयर की सीट अुनूसचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके साथ ही वार्ड आरक्षण भी जारी कर दिया गया है। मेयर सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होने के बाद दावेदारों की सूची भी तैयार होने लगी है।
भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए बढ़ रहे दावेदार
आगरा नगर निगम में 33 साल से भाजपा के ही मेयर है। इसके चलते सबसे ज्यादा भाजपा की सीट पर दावेदार हैं। एक पूर्व मंत्री और सांसद की पत्नी से लेकर मंत्री की बेटी का नाम भी मेयर पद के दावेदारों में शामिल हो गया है। संगठन के पदाधिकारी की परिजन के साथ ही एबीवीपी की सक्रिय महिला कार्यकता का नाम भी चर्चा में हैं। 24 घंटे में ही भाजपा के मेयर पद के दावेदारों की संख्या 10 से अधिक पहुंच गई है।
बसपा और सपा पर भी दावेदार
मेयर पद के लिए भाजपा के बाद बसपा पर सबसे ज्यादा दावेदार हैं। बसपा के दावेदारों की संख्या भी बढ़ने लगी है, इस बार बसपा अपने मूल वोट बैंक के साथ ही मुस्लिम और वाल्मीकि समाज का वोट भी लेना चाहेगी। इसी तरह से सपा के दावेदार भी बढ़ने लगे हैं।
नगर निगम चुनाव 2022 वार्ड आरक्षण
अनारक्षित 36
महिला 18
अनुसूचित जाति 16
अनुसूचित जाति महिला 08
पिछड़ा वर्ग 14
पिछड़ा वर्ग महिला 08
नगर निगम आगरा मेयर की सीट तीसरी बार अनुसूचित जाति महिला के लिए हुई आरक्षित
1989 सामान्य सीट रमेशकांत लवानियां भाजपा
1995 अनुसूचित जाति महिला बेबीरानी मौर्य भाजपा
2000 अनुसूचित जाति किशोरी लाल माहौर भाजपा
2006 अनुसूचित जाति महिला महिला अंजुला सिंह माहौर भाजपा
2012 अनुसूचित जाति इंद्रजीत आर्य भाजपा
2017 सामान्य नवीन जैन भाजपा
2022 अनुसूचित जाति महिला