Friday , 27 November 2026
Home आगरा Delhi Court Live : CM Arvind Kejriwal remand extended till 1st April 2024
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Delhi Court Live : CM Arvind Kejriwal remand extended till 1st April 2024

191

आगरालीक्स..(.Delhi Court Live on Keriwal )… कथित शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। सीएम केजरीवाल और ईडी की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया, ईडी रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ाई गई।


ईडी ने छह दिन की रिमांड पूरी होने पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सीएम केजरीवाल ने दलील दी, गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया, जबकि किसी भी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। ईडी की मंशा अरेस्ट करने की थी, मेरा नाम सिर्फ चार लोगों के बयान में आया, जिन लोगों ने मेरे पक्ष में बयान दिया था उन लोगों से जबरन ​मेरे विरोध में बयान दिलवाए गए। केजरीवाल ने एमएसआर (मगुंटा रेड्डी, शराब घोटाले में सरकारी गवाह) का बयान पढ़ते हुए कहा कि, ‘वह 4:30 बजे मुझसे मिलने आये. वह दिल्ली में अपना धर्मार्थ संगठन खोलना चाहते थे और जमीन मांगी, मैंने कहा कि मैं एलजी को भेजूंगा…. एमएसआर पिता और पुत्र ने ईडी के सामने 6 बयान दिए लेकिन ईडी ने केवल 7वें बयान का इस्तेमाल किया गया. शरथ रेड्डी ने नौ बयान दिए लेकिन किसी में भी मेरा नाम नहीं था.


केजरीवाल ने कहा ईडी कर रही गुमराह
सीएम केजरीवाल ने कहा कि ईडी इस मामले में गुमराह कर रही है और ऐसी छवि बना रही है कि आप एक भ्रष्ट पार्टी है, उन्होंने आगे कहा कि मनीट्रेल स्थापित हो गया है कि शरथ चंद्र रेडडी की जमानत मिलने के तुरंत बाद भाजपा को इलेक्ट्रोरल बांड के रूप में 55 करोड़ रुपये दिए गए। हमारे पास बांड की प्रतियां भी हैं। आगे कहा कि हम रिमांड का सामाना करने के लिए तैयार हैं, रिमांड का विरोध नहीं कर रहे हैं।


ईडी ने मांगी सात दिन की कस्टडी
एएसजी एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया है और वो सवालों का सीधे सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं। ईडी ने अरविंद केजरीवाल की सात दिनों की कस्टडी मांगी है, इसमें यह भी बताया कि ​छह दिन की रिमांर्ड में क्या किया और आगे सात दिन में क्या क्या करना है। जिन लोगों ने बयान दिए हैं उनसे आमना सामना कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Kali Mata Mandir, Yamuna Kinara Agra beautification project inaugurated. The area also features an excellent park and an open-air gym

आगरालीक्स…आगरा का काली माता मंदिर, यमुना किनारा के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ...

आगरा

Agra Cantt–Asarva special train extended for another month

आगरालीक्स…आगरा कैंट से अहमदाबाद जाना होगा आसान. आगरा कैंट–असरवा विशेष ट्रेन एक...

आगरा

Agra Weather: Bitter cold in Agra at night; temperature reaches 10 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को गलनभरी सर्दी. 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान. जानें...

बिगलीक्स

Agra News: Agra College Teacher & Gen G students agitates against Agra Metro

आगरालीक्स आगरा मेट्रो के खिलाफ सड़क पर उतरे आगरा कॉलेज के जेन...

error: Content is protected !!