आगरालीक्स …आगरा में नगर निगम के पब्लिक टॉयलेट पर तीन महीने से ताला न खुलने पर फूटा आक्रोश। महिलाओं ने लगाया जाम।
आगरा के गधापाड़ा जीवनीमंडी मार्ग पर नगर निगम के आश्रय स्थल के पास में पब्लिक टॉयलेट है, तीन महीने पहले पब्लिक टॉयलेट को निर्माण कार्य के लिए बंद कर दिया गया था। तीन महीने बाद भी टॉयलेट का ताला न खुलने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। गधापाड़ा जीवनी मंडी मार्ग को आक्रोशित महिलाओं ने बंद कर दिया। बच्चे सड़क पर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबारी की।
समझा बुझाकर कराया शांत
कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस भी पहुंच गई, मौके पर नगर निगम की टीम को बुलाया गया। पुलिस और नगर निगम की टीम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।